मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2025 9:03 अपराह्न

printer

भारत और वियतनाम ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन और वियतनाम के उच्च अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच दिल्ली में हुई बैठक के दौरान भारत और वियतनाम ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत और वियतनाम के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मधुर द्विपक्षीय संबंध हैं। वर्ष 2022 में दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की शुरुआत की 50वीं वर्षगांठ मनाई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान 2016 में भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था। दोनों देशों ने साझा बौद्ध विरासत सहित अपने गहरे सभ्यतागत संबंधों पर जोर दिया और अपने बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने पर सहमति जताई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

19/10/24 | 5:21 अपराह्न