भारत और बेल्जियम, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। नई दिल्ली में आज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था।
श्री जायसवाल ने वर्ष 2008 के मुंबई हमलों के षडयंत्रकर्ता तहव्वुर राणा के भारत में प्रत्यर्पण पर, कहा कि यह पाकिस्तान को मुंबई हमलों के अन्य अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की जरूरत पर बल देता है। पाकिस्तान इन आरोपियों को लगातार बचाता रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर कोशिश के बावजूद वैश्विक आतंकवाद के केंद्र में बना रहेगा। श्री जायसवाल ने कश्मीर पर पाकिस्तान सेना प्रमुख की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कश्मीर भारत का केंद्रशासित प्रदेश है।