भारत और बांग्लादेश के बीच मछुआरों का आदान-प्रदान आज शाम बंगाल की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर पूरा हो गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में बांग्लादेश में हिरासत में लिए गए 95 भारतीय मछुआरे भारत लौट रहे हैं। इसी तरह, 90 बांग्लादेशी मछुआरे भी अपने देश लौट गये हैं। रिहा किए गए भारतीय मछुआरे काकद्वीप उपमंडल के निवासी हैं। वे कल सागर द्वीप पहुंचेंगे, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मुलाकात करेंगी।
Site Admin | जनवरी 5, 2025 8:12 अपराह्न
भारत और बांग्लादेश के बीच मछुआरों का आदान-प्रदान आज शाम बंगाल की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर पूरा हो गया
