मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 1, 2025 6:08 अपराह्न

printer

भारत और पाकिस्तान ने आज राजनयिक स्‍तर पर एक दूसरे की हिरासत में मौजूद कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया

भारत और पाकिस्तान ने आज राजनयिक स्‍तर पर एक दूसरे की हिरासत में मौजूद कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। 2008 में हुए द्विपक्षीय काउंसलर एक्सेस समझौते के प्रावधानों के अन्‍तर्गत ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को किया जाता है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने अपनी हिरासत में मौजूद पाकिस्‍तान के 381 कैदियों और 81 मछुआरों के नाम साझा किए हैं। वहीं, पाकिस्तान ने भी अपनी हिरासत में मौजूद भारत के 49 कैदियों और 217 मछुआरों के नाम साझा किए हैं। भारत ने पाकिस्तान की हिरासत से कैदियों, मछुआरों और उनकी नावों तथा लापता भारतीय रक्षा कर्मियों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी का आह्वान किया है। पाकिस्तान से यह भी कहा गया है कि 183 भारतीय मछुआरों और कैदियों में से जिनकी सजा पूरी हो गई है, उनकी रिहाई और स्वदेश वापसी की प्रक्रिया में तेजी लायें। पाकिस्तान से यह भी कहा गया है कि वह अपनी हिरासत में मौजूद 18 नागरिक कैदियों और मछुआरों को तत्काल राजनयिक पहुंच प्रदान करे, जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं और जिन्हें अब तक राजनयिक पहुंच प्रदान नहीं की गई है। पाकिस्तान से आग्रह किया गया है कि वह रिहाई होने तक सभी भारतीय और भारतीय माने जाने वाले कैदियों तथा मछुआरों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करे। यह भी कहा गया है कि भारत एक-दूसरे के देश में कैदियों और मछुआरों सहित सभी मानवीय मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई दिल्ली ने इस्लामाबाद से भारत की हिरासत में मौजूद 76 कैदियों और मछुआरों की राष्ट्रीयता सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आग्रह किया है, जिनका प्रत्यावर्तन पाकिस्तान से राष्ट्रीयता की पुष्टि के अभाव में लंबित है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

31/08/24 | 4:51 अपराह्न

लाओस में भारतीय द