मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 8, 2025 4:39 अपराह्न

printer

भारतीय सशस्त्र बलों ने आज सुबह पाकिस्तान के कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया

भारतीय सशस्त्र बलों ने आज सुबह पाकिस्तान के कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह पता चला है कि लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की कार्रवाई पाकिस्तान के समान ही तीव्रता के साथ उसी क्षेत्र में रही है।

    पाकिस्तान ने कल रात ड्रोन और मिसाइलों से अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया। इन्हें इंटिग्रेटिड काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों ने निष्प्रभावी कर दिया।  इन हमलों के कारण, बिखरे मलबे कई स्थानों  पर मिल रहे हैं, जिससे पाकिस्तान के हमलों की पुष्टि होती है।

    रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में सोलह लोगों की जान चली गई है। इनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। भारत ने समुचित जवाबी कार्रवाई की है। सशस्त्र बलों ने तनाव नहीं बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, बशर्ते कि पाकिस्तानी सेना भी इसका सम्मान करे।

    कल ऑपरेशन सिंदूर पर संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान, भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को केंद्रित, नपा-तुला और तनाव नहीं बढ़ाने वाला बताया था। यह विशेष रूप से उल्लेख किया गया था कि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया था। यह भी दोहराया गया कि भारत में सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का उचित जवाब दिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….