मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 7, 2025 4:48 अपराह्न

printer

भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत

महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने पूरी सटीकता के साथ हवाई हमले करने के लिए सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना संकल्प दिखाया है।

    उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह ऑपरेशन न केवल पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देता है बल्कि बर्बर हमलों में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों के परिवारों को न्याय भी प्रदान करता है।

    राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध हमला करके और किसी भी पाकिस्तानी नागरिक और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को बिना नुकसान पहुंचाए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है। श्री पवार ने भारत की संप्रभुता को बनाए रखने और पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देने वाले सैनिकों को बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात करते हुए, श्री पवार ने इस चुनौतीपूर्ण समय में सरकार को अपनी पार्टी के समर्थन को दोहराया। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आतंकवाद को सभी रूपों में समाप्‍त करना होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….