मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 8, 2025 7:10 पूर्वाह्न

printer

भारतीय मूल के अमरीकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और थानेदार ने किया भारत का समर्थन

भारतीय मूल के अमरीकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने पाकिस्तान का आह्वान करते हुए कहा है कि वह भारत के साथ मौजूदा तनाव का इस्तेमाल लोकतंत्र को और कमजोर करने के बहाने के रूप में नहीं करे जबकि दूसरे सांसद ने कल देर रात भारत के जवाबी हमलों का पूर्ण समर्थन किया है।

 

 

श्री राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि पिछले महीने पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के मद्देनजर आतंकवाद से निपटने और भविष्य में हिंसा को रोकना और भी अधिक जरूरी हो गया है। इस बीच, भारतीय मूल के दूसरे सांसद श्री थानेदार ने कहा कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसे बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जा सकता।

 

 

श्री थानेदार ने कहा कि भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और वह आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के अपने सहयोगी भारत के प्रयासों में दृढ़ता से उसके साथ खड़े हैं। श्री कृष्णमूर्ति इलिनोइस और श्री थानेदार मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

08/09/24 | 4:19 अपराह्न