भारतीय नौसेना का युद्धपोत मुंबई, तीन दिवसीय यात्रा पर इस महीने की 26 तारीख को कोलंबो पहुंचेगा। श्रीलंका नौसेना युद्धपोत का समारोहपूर्वक स्वागत करेगी। यह इस युद्धपोत की श्रीलंका की पहली और इस वर्ष भारतीय नौसेना के किसी पोत की आठवीं यात्रा है।
अपनी यात्रा के दौरान युद्धपोत मुंबई, श्रीलंका वायुसेना द्वारा संचालित डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान के लिए आवश्यक कल पुर्जे भी उपलब्ध कराएगा।
श्रीलंका के नौ-सैनिकों को इस युद्धपोत को देखने का अवसर मिलेगा। यह युद्धपोत श्रीलंका के नौ-सैनिकों को साथ कई संयुक्त गतिविधियों में शामिल होगा, जिनमें खेल-कूद, योगसत्र और तटवर्तीय क्षेत्रों की साफ-सफाई शामिल है।
आईएनएस मुंबई 29 अगस्त को श्रीलंका से प्रस्थान करेगा।