भारतीय तटरक्षक बल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर नागरिकों से प्लास्टिक की खपत कम करने, संरक्षण प्रयासों में भाग लेने और महासागरों के संरक्षक बनने का आग्रह किया है। भारतीय तटरक्षक बल समुद्र में पर्यावरणीय आपदाओं में देश की अग्रिम पंक्ति के रक्षक के रूप में कार्य करता है। भारतीय तटरक्षक बल ने स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर, पुनीत सागर अभियान और मिशन लाइफ जैसे प्रमुख राष्ट्रीय अभियान भी चलाए हैं। इन पहलों के अंतर्गत पिछले वर्ष एक सौ 94 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे को हटाने के लिए 58 तटीय स्थानों पर सफाई अभियान चलाए गए।
Site Admin | जून 4, 2025 8:32 अपराह्न
भारतीय तटरक्षक बल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर नागरिकों से प्लास्टिक की खपत कम करने, संरक्षण प्रयासों में भाग लेने और महासागरों के संरक्षक बनने का आग्रह किया है
