जनवरी 9, 2025 5:13 अपराह्न

printer

 भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य में वित्तीय अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया

 भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य में वित्तीय अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा है कि मंइयां सम्मान योजना की बड़ी कीमत सरकार को चुकानी पड़ रही है।

    इस बीच राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लिए राज्य सरकार की आलोचना करने से बेहतर है कि वे केन्द्र से बकाया राशि झारखंड को दिलाने की पहल करें।