मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 2, 2024 8:59 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर हिंसा त‍था अशांति के किसी भी प्रयास को रोकने और मतगणना तथा परिणामों की घोषणा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन, पीयूष गोयल और पार्टी नेता ओम पाठक शामिल थे। श्री गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि उन्‍होंने आयोग से यह भी अनुरोध किया कि मतगणना प्रक्रिया में लगा प्रत्येक अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया की छोटी से छोटी जानकारी से पूरी तरह परिचित हो और सभी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाए। श्री गोयल ने बताया कि उन्होंने आयोग से चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने के व्यवस्थित प्रयासों का संज्ञान लेने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।

श्री पीयूष गोयल ने एग्जिट पोल को लेकर मीडिया के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है