मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 16, 2024 10:42 पूर्वाह्न

printer

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने झारखंड में तीन प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने झारखंड में तीन प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पोल खोल दी। 
बिंदल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं जैसे प्रियंका गांधी, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला द्वारा दिए गए सभी चुनावी भाषणों को झारखंड के लोगों को सुनाया। 
 
 
इन भाषणों में कांग्रेस नेताओं ने साफ साफ कहा था कि पहली कैबिनेट में कांग्रेस सत्ता में आते ही 1 लाख नौकरियां देगी पर अभी हिमाचल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में उल्टा नौकरियां छीनने का काम किया है, जिसे 10000 आउट आउटसोर्स कर्मचारी निकल देना, 1844 कोविड वॉरियर निकल देना, जिन्होंने कोविड जैसे समय में जनता की दिन रात सेवा की थी। अभी अभी सरकार ने एक अधिसूचना जारी की जिसमें उन्होंने एक अधिसूचना के माध्यम से हिमाचल में 1.50 सरकारी नौकरियों को समाप्त कर दिया। 
 
 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 28 लाख बहनें आज भी अपने 1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही है। चुनावों में कांग्रेस के नेता ने वादा किया था कि हिमाचल की प्रत्येक महिला को प्रति माह 1500 रु उनके खाते में दिए जाएंगे। घर में एक महिला तो 1500 और अगर 6 महिला हुई तो 9000 रु मिलेंगे, पर अब तो सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने जा रहे है पर हिमाचल की बहनों को कुछ भी नहीं मिला। 
 
 
उन्होंने कहा हिमाचल में कर्मचारी सड़कों पर है, महंगाई बढ़ रही है, डीजल 7 रु महंगा कर दिया गया। 
हिमाचल में इस महीने लोगों को डिपुओं में सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। प्रदेश में चल रहे करीब 4,500 राशन डिपुओं में इस माह तेल और दालों का कोटा ही नहीं पहुंचा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को तेल और दालों के बिना ही डिपुओं से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है