मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 7, 2024 7:42 अपराह्न | Kejriwal

printer

भाजपा ने आरोप लगाया की पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले निवास, 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले को  पूर्ण रूप से खाली  नहीं किया है

     भाजपा ने आरोप लगाया की पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले निवास, 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले को  पूर्ण रूप से खाली  नहीं किया है । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव प्रशांत रंजन झा को लिखा एक पत्र जारी किया। पत्र में श्री सचदेवा ने आरोप लगाया कि  6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले पर आज तक श्री केजरीवाल का कब्जा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह बंगला आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास के रूप में आरक्षित बंगला नहीं है, बल्कि वह एक सामान्य पूल का बंगला है जिसका अधिकार लोक निर्माण विभाग के पास है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि नियमानुसार जब भी कोई सरकारी बंगला खाली होता है तो उसकी इन्वेंट्री बनती है, सही हालात मे बंगला मिला इसकी विडियोग्राफी होती है पर यहाँ ऐसा कुछ नही हुआ। श्री सचदेवा ने कहा कि श्री केजरीवाल को नियमानुसार बंगला खाली करके उसका अधिकार लोकनिर्माण विभाग को देना चाहिए था परन्तु उसका नियंत्रण मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव ने वापस ले लिया है। वहीँ, केवल एक दिन बाद ही वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने बंगले का आवंटन खुद के लिए मांग लिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

19/10/24 | 6:27 अपराह्न

प्रधानम