मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 24, 2024 5:52 अपराह्न

printer

भाजपा , झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की पुत्रवधु सीता सोरेन को न्याय दिलाएगी- केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह  

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने आज झारखंड में कहा कि उनकी पार्टी, झारखण्‍ड मुक्ति मोर्चा-झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की पुत्रवधु सीता सोरेन को न्याय दिलाएगी।

श्री शाह ने आरोप लगाया कि झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीता सोरेन के साथ न्याय नहीं किया। सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

जामताड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए श्री शाह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की आलोचना की और आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार करने में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य में जनजाति समुदाय और संथालियों के विकास की दिशा में काम किया है। श्री शाह ने कहा कि भाजपा शासन में संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में गिरिडीह और बूढ़ा पहाड़ जैसे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से नक्सलवाद का सफाया कर दिया गया है।

राज्य में पशु तस्करी बढ़ने का आरोप लगाते हुए श्री शाह ने आश्वासन दिया कि अगर झारखंड में भाजपा सरकार सत्ता में आती है, तो गाय तस्करी को पूरी तरह से बंद करने के लिए कानून लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में 11 लाख 65 हजार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिये जा चुके हैं। 4 लाख 60 हजार महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है। इसके अलावा 3 लाख 30 हजार घरों को हर घर नल से जल योजना से जोड़ा गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है