मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 15, 2024 5:21 अपराह्न

printer

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर मनाया जा रहा है जनजातीय गर्व दिवस

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती को आज जनजातीय जिला किन्नौर के ऐतिहासिक गांव कल्पा में राज्यस्तरीय जनजातीय गर्व दिवस के रूप में मनाया गया। जहां हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभआरंभ किया गया । इस दौरान उन्होंने कल्पा में समारोह स्थल पर लगाएं गए जनजातीय विकास की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और उसकी प्रशंसा की साथ ही उन्होंने इसके अलावा यहां पर विभिन्न महिला मंडलों द्वारा स्थानीय उत्पादों के जो स्टॉल लगाया गया है उसको भी देखा। कल्पा में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता, हथकरघा, हस्तशिप स्टाल, तीरंदाजी प्रतियोगिता व जनजातीय व्यंजन स्टाल स्थापित किए गए हैं ताकि जनजातीय क्षेत्रों में युवा पीढी को अपनी लोक संस्कृति की जानकारी प्राप्त हो सके। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों से करीबन 70 दल ने  मौके पर अपनी प्रस्तुति दी  और जनजातीय क्षेत्रों के अपने अपने संस्कृति से ज़िला के लोगो को अवगत कराया । इस अवसर पर  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश को सम्बोधित करते हुए लाईव प्रसारण का कार्यक्रम भीं  समारोह स्थल पर दिखाया गया।
 
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए राजस्व बागवानी जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को सरकारी नौकरियों व अन्य क्षेत्रों में आरक्षण देने का श्रेय कांग्रेस की सरकारों को जाती है उन्होंने बताया कि जनजाति क्षेत्रो का अन्य क्षेत्रों भांति  विकास हो उसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा इन क्षेत्रों के लिए विशेष जनजाति उप योजना के तहत बजट आवंटित किया जाता है ताकि इन क्षेत्रों का विकास यहां के स्थानीय लोग अपने ज़रूरत के अनुसार कर सके। नेगी ने कहा कि जो जनजातीय क्षेत्र के लोगों को वन अधिकार अधिनियम के तहत भूमि उपलब्ध किया जा रहा है यदि मनमोहन सिंह सरकार की ही देन है। जगत सिंह नेगी ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस हिमाचल प्रदेश के हर जनजातीय क्षेत्र में मनाया जाएगा जैसे इस बार किन्नौर में मनाया जा रहा है अगले बार अगले जनजातीय ज़िले में ये जनजातीय गौरव दिवस राज्य स्तरीय मनाया जाएगा
 
इस अवसर पर प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र से आए कलाकारों द्वारा अपने-अपने लोक संस्कृति से जुड़े रंगारंग लोक नृत्य का भी आयोजन भीं किया गया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है