मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 6, 2025 2:06 अपराह्न

printer

भगदड़ मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सुनील मैथ्यू और किरण कुमार गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुई भगदड़ मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सुनील मैथ्यू और किरण कुमार को गिरफ्तार किया है। आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में मजिस्ट्रेट, न्यायिक और सीआईडी ​​जांच के बाद, सरकार ने कल बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद सहित कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

   

 

आज बेंगलुरु में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी, भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने पुलिस की सलाह को नजरअंदाज कर जश्न मनाया, इसलिए वे 11 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। विपक्षी नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की है। 

   

 

इस बीच, बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त बी दयानंद के निलंबन के बाद उनका पद सीमांत कुमार सिंह को सौंप दिया गया है, जिन्होंने आज से कार्यभार संभाल लिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान