मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 3, 2024 3:03 अपराह्न

printer

बैतूल के आदिवासियों के लिए शहद ज़िंदगी मे भी मिठास भर रहा

यूं तो शहद गुणों का खजाना है, लेकिन बैतूल के आदिवासियों के लिए यह शहद ज़िंदगी मे भी मिठास भर रहा है। वन विभाग ने 10 गांव के 200 आदिवासी परिवारों को प्रशिक्षित किया और अब यही आदिवासी आर्गनिक शहद से अपने ओर परिवार के जीवन मे सुख घोल रहे है। इन आदिवासियों ने बीते वर्ष 80 क्विंटल शहद बेचा था और इस वर्ष इनका लक्ष्य 150 क्विंटल का है

वन विभाग से मिली शहद तोड़ने की ट्रेनिंग ओर किट ने आदिवासियों की ज़िंदगी बदल दी है। सीज़न में यह आदिवासी शहद तोड़कर वन समिति में देते है। जंहा से उन्हें अच्छा पैसा मिल जाता है। आदिवासी राजू सेलुकर अपनी टीम के साथ शहद निकालने का काम करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष एक-एक सदस्य 50 से 60 हजार रुपये कमा लेगा।

पश्चिम वन मण्डल की नान्दा समिति आदिवासियों से शहद लेकर वन मेलो के अलावा विंध्य हर्बल सोसायटी को देते है जो कि इसे अच्छे दामो में बाज़ार में बेचते है। नान्दा समिति में कुल 10 गांव की 40 समितिया है। पहले आदिवासी यह शहद बिचौलियों को 150 रुपये किलो बेच देते थे। वन विभाग आर्गेनिक शहद होने की वजह से 225 रुपये किलो एमएसपी पर खरीद रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है