मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 12, 2025 12:57 अपराह्न

printer

बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में भारत ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत 

 
बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में भारत ने आज चीन के क़िंगदाओ में मकाउ पर 5-0 से शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
 
सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ की मिक्‍स्‍ड युगल जोड़ी ने शुरुआती मैच में इओक चोंग लिओंग और वेंग ची एनजी पर 21-10, 21-9 से जीत हासिल की। इसके बाद पुरुष सिंगल्‍स में लक्ष्य सेन ने चीन के पैंग फोंग पुई के खिलाफ 21-16, 21-12 से जीत प्राप्‍त की।
 
महिला सिंगल्‍स में मालविका बंसोड़ ने हाओ वाई चान पर 21-15, 21-9 से जीत दर्ज कर भारत के लिए बराबरी पक्की कर ली। पुरुष डबल्‍स में एम.आर. अर्जुन और चिराग शेट्टी ने चिन पोन पुई और कोक वेन वोंग को 21-15, 21-19 से हराया। महिला डबल्‍स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने फाइनल में चीन की जोड़ी एनजी वेंग ची और पुई ची वा पर 21-10, 21-5 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब ग्रुप विजेता का फैसला करने के लिए भारतीय जोड़ी का मुकाबला कोरिया से होगा।
 
टीम स्पर्धाओं में भारत का रिकॉर्ड मजबूत है, जिसमें 2022 थॉमस कप स्वर्ण और 2024 बैडमिंटन एशिया टीम रजत पदक भी शामिल है। अब उनका लक्ष्य अपने पहले एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप खिताब का है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है