मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 18, 2024 7:38 पूर्वाह्न

printer

बेरूत पर इजराइल का हवाई हमला, हिज्बुल्लाह संगठन के मीडिया प्रमुख मोहम्मद अफीफ सहित तीन अन्य लोगों की मौत

लेबनान की राजधानी बेरूत के मध्यवर्ती इलाके में सीरिया की बाथ पार्टी के कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए इजराइल के हवाई हमले में हिज्बुल्लाह संगठन के मीडिया प्रमुख मोहम्मद अफीफ और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। इजराइल के लड़ाकू विमानों ने वहां हवा से जमीन पर मार करनेवाली 2 मिसाइलों से हमला किया। इससे पहले, इजरायली सेना ने बाथ पार्टी को वह भवन खाली करने को कहा था, जहां पार्टी का कामकाज चल रहा था। कल के हवाई हमले में उस भवन का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया।

 

इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के साथ बढ़े संघर्ष के बाद 23 सितंबर से लेबनान पर हवाई हमले तेज कर दिए। इजराइल ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में अपनी उत्तरी सीमा से लेबनान में जमीनी कार्रवाई शुरू की थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है