बेमेतरा के कृषि उपज मंडी परिसर में आज से दो दिवसीय आम महोत्सव शुरू हो गया है। इस महोत्सव में आम की सत्ताईस प्रजातियों के साथ ही आम से बने विभिन्न व्यंजन और पेय पदार्थों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक हितेन्द्र मेश्राम ने बताया कि इस महोत्सव में जिले के किसान अपनी उपज और व्यंजनों का प्रदर्शन निःशुल्क कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और आमजन इस महोत्सव का अवलोकन सुबह ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक कर सकते हैं।