सितम्बर 17, 2025 9:16 अपराह्न

printer

बीएसएनएल ने पूरे भारत में बीएसएनएल की मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए आज नई दिल्‍ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

डाक विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड- बीएसएनएल ने पूरे भारत में बीएसएनएल की मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए आज नई दिल्‍ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य डिजिटल खाई को पाटना, ग्रामीण परिवारों को मोबाइल सेवाओं से सशक्त बनाना और वित्तीय समावेशन तथा सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए डिजिटल इंडिया के व्यापक लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है। समझौते से देश के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों को बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाएं किफायती दरों पर सुलभ होंगी। इसके अन्‍तर्गत बीएसएनएल सिम कार्डों की बिक्री के लिए देशभर में एक लाख 65 हजार से अधिक डाकघरों के विशाल नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा।