मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 23, 2024 12:17 अपराह्न

printer

बिहार में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार 

बिहार में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान बुद्ध की 2 हजार 568वीं जयंती पर मुख्य कार्यक्रम बोधगया में आयोजित किया गया है, जहां भगवान बुद्ध को महाबोधि वृक्ष के नीचे संबोधि प्राप्त हुई थी। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर थाईलैंड, म्यांमार, जापान, श्रीलंका और इंडोनेशिया सहित कई देशों से बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु बोधगया पहुंचे हैं। महाराष्‍ट्र और देश के अन्य राज्यों से भी हजारों श्रद्धालु बोधगया में उपस्थित हैं।

बोधगया में महाबोधि वृक्ष के नीचे विश्‍व शान्ति के लिए विशेष प्रार्थना चल रही है। इस अवसर पर मानवता, अहिंसा, करुणा और बंधुत्व पर भगवान गौतम बुद्ध के संदेश प्रसारित किये जा रहे हैं।

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्‍वनाथ आर्लेकर और थाईलैंड की महावाणिज्‍य दूत सुश्री सिरिपॉर्न तंतिपा‍न्‍याथेप भी बोधगया के इस उत्‍सव में भागीदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर महाबोधि मंदिर और मठों की भव्य सजावट की गई है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है