सितम्बर 10, 2025 9:12 अपराह्न

printer

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में सड़क, शहरी विकास और बुनियादी ढाँचे की छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में सड़क, शहरी विकास और बुनियादी ढाँचे की छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसकी कुल लागत लगभग एक हजार चार सौ 34 करोड़ रुपये है। उन्होंने एक हजार 65 करोड़ रुपये की लागत से राज्य राजमार्ग संख्या 106 – दीदारगंज-फतुहा-बख्तियारपुर-कर्जन मार्ग को चार लेन का करने, नौ करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ में उमानाथ मंदिर परिसर के पास श्मशान घाट के विकास और विद्युत शवदाह गृह के निर्माण और लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत से बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा मार्ग के 46 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण की परियोजना का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में हिदायतपुर और मंझौली के बीच धोबा नदी पर लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शुभारंभ किया।

    मुख्‍यमंत्री ने बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर परिसर में 68 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विकास कार्य का भी शुभारंभ किया।