मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 3, 2023 7:11 अपराह्न | Bihar

printer

बिहार-केंद्रीय चयन बोर्ड ने व्यापक गड़बड़ियों के चलते, 1 अक्तूबर को आयोजित लिखित परीक्षा रद्द की

बिहार में सिपाही भर्तीपरीक्षा में व्यापक गड़बड़ी और प्रश्न पत्र लीक होने के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्तूबर 2023 को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दोनों पालियों की लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। बिहार पुलिस में 21 हजार से अधिक पदों पर सिपाहियों की भर्ती के लिए ये परीक्षाएं 3 चरणों में ली जा रही हैं। बोर्ड के अध्यक्ष एस के सिंघल ने बताया कि 1 अक्तूबर को परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई थी। उन्होंने बताया कि कई परीक्षार्थियों द्वारा ब्लू टूथ और अन्य उपकरण से नकल की बात प्रकाश में आई थी। श्री सिंघल ने बताया कि प्रथम द्रष्टया जांच में परीक्षा में गड़बड़ी और प्रश्न पत्र लीक करने में किसी संगठित गिरोह का हाथ होने के संकेत मिले हैं। इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ ही अगले 7 अक्तूबर और 15 अक्तूबर को भी होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय किया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है