बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए समर कैंप का आयोजन बहतराई स्टेडियम में किया जा रहा है। इस समर कैंप में जिला पंचायत सीईओ आर.पी.चौहान ने बच्चों से संवाद किया और छोटी-छोटी प्रेरक कहानियों के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया। जिला स्तरीय समर कैंप पंख में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लगभग 200 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चों को कैरियर से सबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। इस समर कैम्प में इंग्लिश स्पीकिंग, वैदिक गणित, रंगोली, पेंटिंग और ड्राईंग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
Site Admin | मई 24, 2024 9:11 अपराह्न
बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए समर कैंप का आयोजन बहतराई स्टेडियम में किया जा रहा है