मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 3, 2025 2:32 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की। श्री मोदी ने प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया है।

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया। श्री सरमा ने उन्हें बताया कि कैसे असम और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जान पर असर पड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान से भी उन्हें अवगत कराया। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी ने चिंता व्यक्त की है और राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

    इस बीच, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री की चिंता और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

19/10/24 | 6:27 अपराह्न