मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 28, 2025 8:21 अपराह्न

printer

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में मानसून काल में सड़कों को खोलने के लिए 15 मशीनें तैनात की जाएंगी

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में आगामी मानसून काल में बाधित होने वाली सड़कों को खोलने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर पीएमजीएसवाई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मानसून काल में 29 सड़कों के लिए 15 मशीनें तैनात की जाएंगी। कपकोट क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा सड़कें बाधित होती हैं।

 

इससे ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों के लिए लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। सड़क बाधित होने पर उन्हें खेलने के लिए धरमघर-माजखेत और धरमघर-सनगाड़ के लिए धरमधर में, बागेश्वर-कपकोट-तेजम और कपकोट-बाछम मार्ग के लिए कपकोट में, कपकोट-कर्मी-बघर के लिए सरण में, बदियाकोट-कुवांरी, बदियाकोट-बोरबलड़ा के लिए बदियाकोट सहित अन्य क्षेत्रों में 15 जेसीबी मशीनें तैनात की जाएंगी।

 

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अंबरीश रावत ने बताया कि जेसीबी मशीनों की तैनाती के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मानसून काल से पहले सभी तैयारियां दुरुस्त कर दी जाएंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….