अगस्त 30, 2025 12:24 अपराह्न

printer

बांग्‍लादेश: राजधानी ढाका के ककरेल में दो राजनीतिक दलों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका के ककरेल में दो राजनीतिक दलों, जातीय पार्टी (जापा) और गोनो ओधिकर परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुई। इससे इलाके में अशांति फैल गई और कई लोग घायल हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए सेना और पुलिस को तैनात किया गया। दोनों राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हिंसा शुरू करने का आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला