मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 19, 2025 12:12 अपराह्न

printer

बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में एक प्रमुख हिंदू नेता की घर से अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या

बांग्‍लादेश में बृहस्‍पतिवार को दिनाजपुर जिले के बिराल उप जिला के एक प्रमुख हिन्‍दू नेता का घर से अपहरण कर पीट-पीटकर उनकी हत्‍या कर दी गई। 58 वर्षीय दिवंगत भावेश चंद्र रॉय बांग्‍लादेश पूजा उद्यापन परिसर बिराल इकाई के उपाध्‍यक्ष थे और क्षेत्र में हिन्‍दू समुदाय के प्रमुख नेता थे।

 

परिजनों के अनुसार भावेश को शाम लगभग 4:30 बजे घर पर एक फोन आया था। परिजनों का दावा है कि घर पर उनकी उपस्थिति की पुष्टि के लिए हमलावरों ने यह फोन किया था। फोन कॉल आने के लगभग आधे घंटे बाद दो मोटरसाइकिलों पर चार व्‍यक्ति आए और उन्‍होंने कथित रूप से भावेश का अपहरण कर लिया। बांग्‍लादेश के एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार प्रत्‍यक्षदर्शियों ने इन व्‍यक्तियों को भावेश को नाराबाड़ी गांव ले जाते हुए देखा जहां उन्‍हें बुरी तरह से पीटा गया। बाद में हमलावरों ने भावेश को अचेत अवस्‍था में एक वैन में उनके घर भेजा। स्‍थानीय लोगों की सहायता से परिजन उन्‍हें बिराल उपजिला स्‍वास्‍थ्‍य परिसर लेकर गए। बाद में उन्‍हें दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस मामले में संलिप्‍त लोगों की पहचान कर उन्‍हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

19/09/24 | 8:09 अपराह्न