बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय ने पाइपलाइन से भारत को गैस निर्यात करने अफवाहों के संबंध में आज स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि पाइपलाइन से बांग्लादेश से भारत कभी भी प्राकृतिक गैस का निर्यात नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश से भारत को गैस आपूर्ति रोकने का दावा सही नहीं है।
मंत्रालय ने कहा कि तरल पेट्रोलियम गैस-एलपीजी भारत को निर्यात की जाती है और इसकी आपूर्ति नहीं रोकी गई।