मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 15, 2024 6:43 अपराह्न

printer

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुःख

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैंतोली के पास एक यात्री वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मृत्यु हो गयी है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को गुलाबराय मैदान से एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश लाया गया, जिसमें से 2 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। साथ ही 7 यात्रियों का रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। रुद्रप्रयाग से हमारे क्षेत्रीय संवाददाता ने बताया कि जिलाधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डा0 विशाखा अशोक भदाणे के नेतृत्व में राहत और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं। श्री धामी ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है