दिसम्बर 13, 2025 2:18 अपराह्न

printer

दिग्‍गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के कोलकाता कार्यक्रम के दौरान हंगामा

दिग्‍गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की कोलकाता यात्रा के दौरान आज सॉल्ट लेक स्टेडियम में प्रशंसकों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर हंगामा किया।

मेस्सी केवल 22 मिनट के लिए ही स्टेडियम में आए। इससे हजारों की संख्‍या में स्‍टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी।

मेस्‍सी के आगमन के तुरंत बाद ही स्‍टेडियम में अव्यवस्था हो गई। इसके बाद आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों को कार्यक्रम छोटा कर मेस्‍सी को स्‍टेडियम से बाहर ले जाया गया।

सुरक्षा में चूक और उपद्रव के कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। महंगे टिकट खरीदने वाले प्रशंसकों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर और वस्तुएं फेंककर विरोध प्रदर्शन किया। कई दर्शकों ने भीड़ प्रबंधन की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर निराशा व्यक्त की।