मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 18, 2025 8:33 अपराह्न

printer

फिल्म निर्माता सुरेश एरियात की एनीमेशन फिल्म देसी ऊन के लिए जूरी सम्मान

फिल्म निर्माता सुरेश एरियात की एनीमेशन फिल्म देसी ऊन ने फ्रांस में एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फेस्टिवल 2025 में सर्वश्रेष्ठ कमीशन फिल्म के लिए जूरी सम्मान जीतकर भारतीय एनीमेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है। हाल ही में मुंबई में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो, वीडियो और एंटरटेनमेंट समिट-वेव्स 2025 में इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब दिया गया। वेव्स क्रिएट इन इंडिया चैलेंज के तहत एनीमेशन और डिजाइन के लिए भारत का अग्रणी मंच है। एनेसी सम्मान के अलावा, फिल्म को फिल्म क्राफ्ट लायंस श्रेणी में कान्स लायंस 2025 में भी चुना गया है। यह भारत के एनीमेशन उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

    आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में एनिमेशन फिल्म के निर्देशक सुरेश एरियात ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वेव्स-2025 की जीत ने पूरे क्रिएट इन इंडिया चैलेंज को प्रेरित किया।

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा वेव्स 2025 के रूप में शुरू किया गया क्रिएट इन इंडिया चैलेंज, भारत की रचनात्मक प्रतिभा को वैश्विक मंच पर लाने और नई प्रतिभावों को उभारने के लिए एक परिवर्तनकारी मंच है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 8:54 अपराह्न