मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 17, 2024 1:41 अपराह्न

printer

फिलीपींस: मान-यी तूफान ने लुज़ोन के बिकोल क्षेत्र में दस्तक दी

फिलीपींस में मान-यी तूफान ने लुज़ोन के बिकोल क्षेत्र में कैटानडुएन्स में दस्तक दी है। इसके कारण बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है। सरकारी मौसम ब्‍यूरो के अनुसार मान-यी, जिसे स्थानीय रूप से पेपिटो के नाम से जाना जाता है, कल रात 195 किमी. की अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ तट से टकराया।

 

ब्‍यूरो ने विनाशकारी तूफान के कारण भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है। तटवर्ती गांवों और बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों में साढे़ छह लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ब्‍यूरो ने बताया कि तेज बारिश से फसलें और बुनियादी ढांचा नष्‍ट हो गया है। व्यापक तबाही के कारण कई प्रांतों ने आपदा की स्थिति की घोषणा की है।

 

तूफान के आज रात या कल सुबह दक्षिण चीन सागर तक पहुंचने का अनुमान है। मान-यी उन क्षेत्रों के करीब पहुंच रहा है जो अक्‍तूबर से अब तक आए पांच तूफानों से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पिछले पांच तूफानों में कम से कम 160 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। फिलीपींस में हर साल औसतन 20 तूफ़ान आते हैं, जिससे मूसलाधार बारिश, तेज़ हवाएं और घातक भूस्खलन होता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है