सितम्बर 8, 2025 7:27 पूर्वाह्न

printer

प्रसार भारती के अध्‍यक्ष नवनीत सहगल और उत्‍तर प्रदेश गृह विभाग के मुख्‍य सचिव संजय प्रसाद ने लखनऊ में पेशेवर गोल्‍फ खिलाड़ियों को सम्‍मानित किया

प्रसार भारती के अध्‍यक्ष नवनीत सहगल और उत्‍तर प्रदेश गृह विभाग के मुख्‍य सचिव संजय प्रसाद ने कल लखनऊ में पेशेवर गोल्‍फ खिलाड़ियों को सम्‍मानित किया। इन खिलाड़ियों ने लखनऊ गोल्‍फ क्‍लब द्वारा आयोजित पीजीटीआई नेक्‍सट् जनरेशन, लखनऊ की प्रो-एएम स्‍पर्धा में भाग लिया। मुख्‍य खेल स्‍पर्धाएं कल से शुरू होंगी और 11 सितंबर तक चलेंगी।