मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 7, 2025 11:13 पूर्वाह्न

printer

प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में भाग लेने भुवनेश्वर पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

 
 
विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर इस वर्ष के प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंच गये हैं। वे आज कोणार्क में सूर्य मंदिर और पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर जाएंगे। 18वां प्रवासी भारतीय दिवस समारोह कल से तीन दिनों तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में भारत और विदेश से दस हजार से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। प्रवासी भारतीय दिवस समारोह 1915 में महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की याद में प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है और ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ विषय पर केंद्रित है। इस उत्‍सव का लक्ष्य भारत और प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच संबंध को मजबूत करना है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को इसमें समापन भाषण देंगी और उन व्यक्तियों और संगठनों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगी, जिन्होंने सामाजिक कार्य, मानवीय प्रयासों और भारत की वैश्विक स्थिति को बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका, फिजी, गुयाना, मॉरीशस, मोल्दोवा, म्यांमार, रूस और सऊदी अरब जैसे देशों से सत्ताईस व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है