जनवरी 3, 2025 12:56 अपराह्न

printer

प्रयागराज महाकुंभ गंगा स्नान करने के लिए रेलवे ने दी छह अतिरिक्त कोच की मंजूरी

 
प्रयागराज महाकुंभ गंगा स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने ऋषिकेश-प्रयागराज ट्रेन में छह अतिरिक्त कोच लगाने की मंजूरी दी है। इससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में आसानी होगी। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज से योग नगरी ऋषिकेश अप एक्सप्रेस में 12 जनवरी से 27 फरवरी तक और योग नगरी ऋषिकेश से प्रयागराज डाउन एक्सप्रेस में 13 जनवरी से 28 फरवरी तक छह कोच अधिक लगाए जाएंगे।
 
 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला