प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। श्री मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
यह रोजगार मेला देश में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। देश के सभी हिस्सों से चयनित ये युवा रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार संभालेंगे।