मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 3, 2023 8:44 अपराह्न | अनुराग-ओडिसा

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार लोक कल्‍याणकारी और गरीबों की हितैषी है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार लोक कल्‍याणकारी और गरीबों की हितैषी है। श्री ठाकुर, ओडिशा के दौरे पर हैं। भुवनेश्वर और कटक में उन्‍होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे। श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में साढे 18 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। इससे यह पता चलता है कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी 78 प्रतिशत रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

भुवनेश्वर में पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा ओडिशा में 2024 का चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और परिणाम भी विस्मयकारी होंगे। उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल की तुलना में मोदी सरकार के दौरान ओडिशा को 11 गुना अधिक धन मिला है। न्यूज़क्लिक और उसके पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के छापे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है