मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2025 8:56 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के बीच नई दिल्ली में बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के बीच नई दिल्ली में बैठक जारी है। श्री वेंस अपनी पत्नी ऊषा वेंस के साथ कुछ देर पहले प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। श्री मोदी ने अतिथि उपराष्‍ट्रपति के लिए रात्रिभोज का आयोजन रखा है।

    यह अमरीका के उपराष्ट्रपति श्री वेंस की भारत की पहली यात्रा है, जो दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करने और इस वर्ष 13 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान जारी भारत-अमरीका संयुक्त बयान के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा करने का एक अवसर प्रदान करेगी। दोनों पक्ष परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। 

    भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो मानव प्रयास के लगभग सभी क्षेत्रों को कवर करती है। यह साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कई मुद्दों पर हितों के मेल और जीवंत जन-जन संपर्कों से प्रेरित है। दोनों देशों के नेताओं के बीच नियमित संवाद, द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार का एक महत्वपूर्ण तत्व है।

    अमरीका के उपराष्ट्रपति आज अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। राष्‍ट्रीय राजधानी के हवाई अड्डे पर सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान  उपराष्ट्रपति को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस यात्रा पर उनके साथ अमरीका की द्वितीय महिला ऊषा वेंस और अमरीकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। उपराष्ट्रपति वेंस ने आज दिल्‍ली में अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। उनका कल जयपुर और बुधवार को आगरा जाने का भी कार्यक्रम है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….