प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मिजोरम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह जीवंत राज्य अपने आकर्षक परिदृश्यों, परंपराओं और अपने लोगों की असाधारण गर्मजोशी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मिजो संस्कृति विरासत और सद्भाव के सुंदर चित्रण को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने मिजोरम राज्य के निरंतर समृद्धि, शांति, विकास और प्रगति की कामना की।
Site Admin | फ़रवरी 20, 2025 6:02 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मिजोरम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी
