मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 25, 2025 8:36 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी मन की बात कार्यक्रम के लिए नागरिकों से सुझाव मांगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने की 30 तारीख को आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 120वीं कड़ी होगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कार्यक्रम के लिए बड़े पैमाने पर सुझाव मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सुझाव सामाजिक भलाई के लिए सामूहिक प्रयासों की शक्ति को दर्शाते हैं।

    लोग इस कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 के माध्यम से दे सकते हैं। वे नरेंद्र मोदी ऐप या मायगॉव ओपन फोरम के माध्यम से ऑन-लाइन भी अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। आगामी एपिसोड के लिए सुझाव इस महीने की 28 तारीख तक स्वीकार किए जाएंगे।

    कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसे आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी पर हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद प्रादेशिक भाषाओं में इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है