मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 10, 2025 2:00 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की ऐतिहासिक कूटनीतिक यात्रा पर हुए रवाना

 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस और अमरीका की महत्‍वपूर्ण राजनयिक यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। इस यात्रा का उद्देश्‍य दोनों देशों के साथ रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देना है। राष्‍ट्रपति मैक्रों के आमंत्रण पर श्री मोदी आज 10 फरवरी से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। वे ए.आई. एक्‍शन शिखर सम्‍मेलन की सह-अध्‍यक्षता करेंगे। श्री मोदी इस यात्रा के दौरान मुख्‍य द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। श्री मोदी मार्सिले में भारत के नये महा-वाणिज्‍य दूतावास का उद्घाटन भी करेंगे।
 
 
ए.आई. शिखर सम्‍मेलन में विश्‍व के नेता और वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी व्‍यापक जनहित और नवाचार के लिए ए.आई. प्रौद्योगिकी के प्रति सहयोगात्‍मक द‍ृष्टिकोण पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
 
 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने प्रस्‍थान वक्‍तव्‍य में कहा कि उनकी यात्रा का द्विपक्षीय खंड राष्‍ट्रपति मैक्रों के साथ भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए 2047 की जमीनी रूपरेखा पर प्रगति की समीक्षा करने का एक अवसर प्रदान करेगा। 
 
 
इस यात्रा में फ्रांस के ऐतिहासिक शहर मार्सिले की यात्रा भी शामिल है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्‍य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर-आई. टी. ई. आर. का दौरा करेंगे। इसके अंतर्गत वैश्विक कल्‍याण के लिए ऊर्जा का उपयोग करने के लिए भारत तथा फ्रांस का सम्मिलित प्रयास शामिल है। 
 
 
 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी माजर्गेस युद्ध कब्रिस्तान में प्रथम और द्वितीय विश्‍व युद्ध में अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 
 
 
फ्रांस की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के आमंत्रण पर अमरीका के दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे।
 
 
जनवरी महीने में राष्‍ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक जीत के बाद यह प्रधानमंत्री की अमरीका की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने प्रस्‍थान वक्‍तव्‍य में राष्‍ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान मिलकर काम करने की स्‍मृतियों को साझा किया। इस कार्यकाल के दौरान भारत तथा अमरीका के बीच एक व्‍यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी निर्मित हुई थी।
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है