प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को हजारीबाग की धरती से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम योजना का शुभारंभ करेंगे। सत्रह विभागों की भागीदारी से यह योजना देशभर के तिरसठ हजार आदिवासी बहुल गांवों में संचालित होगी। झारखंड में इस योजना के तहत भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े स्थलों को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री हजारीबाग में आय़ोजित कार्यक्रम मे जनजातीय समाज के प्रमुख लोगों से भी संवाद करेंगे। वहीं श्री मोदी भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगे।
Site Admin | सितम्बर 29, 2024 3:34 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को हजारीबाग की धरती से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम योजना का करेंगे शुभारंभ