मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर को आम चुनाव में बड़ी जीत मिलने पर बधाई दी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर को आम चुनाव में बड़ी जीत मिलने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आशा व्यक्त की कि भारत और ब्रिटेन आर्थिक विकास और खुशहाली देने के लिए सभी क्षेत्रों में साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। श्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी उनके सराहनीय नेतृत्व और भारत-ब्रिटेन संबंधों की मजबूती में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

सर स्टार्मर की जीत के साथ ही ब्रिटेन में टोरी दल का 14 वर्ष का शासन समाप्‍त हो गया है। आम चुनाव में लेबर पार्टी ने 412 सीटें जीतीं। कंजर्वेटिव पार्टी को केवल एक सौ 21 सीट मिली।

सर कीर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले संबोधन में, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को पटरी पर लाने, ब्रिटेन की सीमाओं को सुरक्षित करने और स्कूलों तथा किफायती घरों की आवश्यकता को पूरा करने का वादा किया।

इस बीच, सर कीर ने अपने मंत्रिमंडल का गठन भी कर दिया है। एंजेला रेनर को उप-प्रधानमंत्री और राचेल रीव्स को देश की पहली महिला वित्‍तमंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल के 25 मंत्रियों में रिकॉर्ड 11 महिलाएं हैं। यवेटे कूपर को गृह मंत्री,  डेविड लैमी को विदेश मंत्री और जॉन हीली को रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। शबाना महमूद को न्याय मंत्री, वेस स्ट्रीटिंग को स्वास्थ्य मंत्री, ब्रिजेट फिलिप्सन को शिक्षा मंत्री और एड मिलिबैंड को ऊर्जा मंत्री नियुक्त किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….