मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 19, 2025 6:42 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री के भाषणों का संकलन ‘संस्कृति का पांचवां अध्याय’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों के संकलन संस्कृति का पांचवां अध्याय नामक पुस्तक का  कल नई दिल्ली में विमोचन किया गया। जूना अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने इसका विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश ने देश की संस्कृति, परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री के भाषणों के प्रमुख अंशों का स्‍मरण करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुस्तक एक ऐसा संग्रह है जो सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति श्री मोदी की प्रतिबद्धता और भारत की कालातीत परंपराओं को बनाए रखने के उनके दृष्टिकोण को दर्शाती है।

 

इस अवसर पर स्‍वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश के प्रत्‍येक क्षेत्र में नवाचार देखा गया है और माहौल में बदलाव नजर आ रहा है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री के सांस्‍कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि लोग अब बडे गौरव और गहराई से सांस्‍कृतिक विषयों की चर्चा करते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….