मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 29, 2025 8:28 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने आज आम आदमी पार्टी पर  झूठ फैलाने और दिल्ली के निवासियों से झूठे वादे करने का आरोप लगाया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने आज आम आदमी पार्टी पर  झूठ फैलाने और दिल्ली के निवासियों से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की समस्या जस की तस है क्योंकि कांग्रेस और आप दोनों पार्टियों ने अपने कार्यकाल में दिल्ली के विकास के लिए कुछ नहीं किया। आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को ऐसी सरकार चाहिए, जो गरीबों के लिए घर बनाने, दिल्ली को आधुनिक बनाने और हर घर में नल से पानी पहुंचाने जैसी उनकी आकांक्षाओं को पूरा करे।

                                                                      

    दिल्ली के लोगों की समस्याओं का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि ट्रैफिक जाम, गड्ढे, ओवरफ्लो हो रहा सीवेज, जलभराव और प्रदूषण अभी भी बड़ी समस्याएं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा द्वारा लोगों से किए गए वादे समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे और यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों के सभी लंबित कार्य पूरे किये जायेंगे। श्री मोदी ने यमुना नदी में प्रदूषण पर टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी आलोचना की। प्रधानमंत्री ने श्री केजरीवाल के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

 

    दिल्‍ली के बवाना इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आप और भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरक्षण के विरोधी हैं और दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के विरोधी हैं।

 

    दिल्‍ली की बादली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो पानी के बिल माफ कर दिए जाएंगे।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है