मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2024 5:04 अपराह्न

printer

प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को 32 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि जारी की

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में बताया कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश भवन व अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों को 32 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि ये वित्तीय लाभ बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत पात्र 8 हजार 883 कामगारों को वितरित किया गया है। प्रदेश सरकार इन पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय लाभ जारी कर इनका कल्याण सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड के 3 हजार 514 पात्र श्रमिकों को बच्चों की शिक्षा के लिए 10 करोड़ 59 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मातृत्व व पितृत्व लाभ योजना के अंतर्गत 537 श्रमिकों को एक करोड़ 71 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है। इसके अलावा, प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड के माध्यम से पहली दो बेटियों के जन्म पर श्रमिकों को 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई पुरूष या महिला जिन्होंने प्रदेश सरकार की किसी परियोजना या पंचायत के निर्माण कार्य, निजी निर्माण कार्य और मनरेगा कार्य में वर्ष में 90 दिन काम किया है, वह बोर्ड के अंतर्गत पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। पंजीकरण के उपरांत पात्र श्रमिक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकंेगे। उन्होंने कहा कि अगस्त 2024 तक प्रदेश में 10 हजार 182 नये श्रमिकों को बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के उत्थान के लिए 13 कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से धनराशि दी जा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है