मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 10:08 अपराह्न

printer

प्रदेश सरकार नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को सुरक्षा के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि देगी

छत्तीसगढ़ सरकार नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को सुरक्षा के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि भी देगी। साथ ही उन्हें शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार व्यवसाय से भी जोड़ा जाएगा। नई नीति के तहत एलएमजी हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पांच लाख रूपये मुआवजे के रूप में दिया जाएगा। इसी तरह, एके-सैंतालीस, त्रिची असॉल्ट रायफल पर चार लाख रूपये, मोर्टार पर ढाई लाख, एसएलआर-इंसास रायफल पर दो लाख और अन्य हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने पर भी मुआवजे का प्रावधान है। इसके अलावा आत्मसमर्पण करने वाले हर माओवादी को चाहे उसके पास हथियार हो या न हो, उसे पचास हजार रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही आत्मसमर्पित माओवादी यदि माओवादियों द्वारा आईईडी या विस्फोटकों की सूचना देकर बरामद कराते हैं, तो उन्हें पंद्रह से पच्चीस हजार रूपये तक की राशि दी जाएगी। बड़े हथियार, डम्प या विस्फोटक सामग्री की जानकारी देने पर एक लाख रूपये तक का इनाम मिलेगा। वहीं, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी विवाह के इच्छुक हैं, तो उनको एक लाख रूपये की विवाह अनुदान राशि भी दी जाएगी। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है