जनवरी 9, 2025 5:10 अपराह्न

printer

प्रदेश में बर्फीली पछुआ हवा और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है

प्रदेश में बर्फीली पछुआ हवा और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के दौरान उत्तरी पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। हालांकि पछुआ हवा की तेजी से कोहरे की सघनता में कमी आने के आसार हैं।

 

विभाग के अनुसार दस जनवरी को हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ आने के साथ ही न्यूनतम तापमान में और गिरावट और घने कोहरे का पूर्वानुमान है।

 

पिछले चौबीस घंटों के दौरान समस्तीपुर जिले का पूसा पांच दशमलव एक डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। इस दौरान दरभंगा और बेगूसराय के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है।